Up News: ड्यूटी पर जा रहा था पुलिस इंस्पेक्टर, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

Update: 2025-03-17 02:03 GMT
Up News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां, एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन बदहवास हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ये पूरा मामला जिले के सरधना थाना क्षेत्र का है. मुजफ्फरनगर के कचहरी चौकी इंचार्ज नीरज कुमार कार से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे. जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचे|
इससे पहले कि वह कुछ कर पाते, उनकी कार अनियंत्रित हो गई. उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि चौकी इंचार्ज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक चौकी इंचार्ज नीरज कुमार फिरोजाबाद के रहने वाले थे और एक दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे. इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए|
Tags:    

Similar News