Up News: बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत रेंदुआ पल्हरी गांव में एक बड़ी घटना सामने आई। यहां स्थित कब्रिस्तान में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। कब्रिस्तान में लगे बांस के पेड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें करीब 20 फीट ऊपर तक पहुंच गईं। ये लपटें पास के बिजली के खंभों से भी ऊपर जा रही थीं। आग की भयावह स्थिति देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत बाराबंकी फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
Tags: