छत्तीसगढ़
युवक बुजुर्ग पर भड़का, कुल्हाड़ी से वार कर किया जख्मी
jantaserishta.com
7 April 2025 10:53 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग के कनपटी के पास गंभीर चोट पहुंची और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कमरगा की रहने वाली रूपई उरांव (40) ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर रामलाल उरांव घर के आंगन में जलाऊ लकड़ी इक्ट्ठा कर रखा था।
शनिवार की शाम को मोहल्ले का परखित चौहान उसमें से एक लकड़ी को उठा कर ले गया, जिसे रामलाल ने देख लिया था। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब रामलाल महुआ बीनने के लिए जा रहा था, तो परखित चौहान अपने घर के बाहर कुल्हाड़ी को धार कर रहा था।
तब रामलाल ने उसे लकड़ी ले जाने की बात कही, तो परखित गुस्से में आ गया। जान से मारने की नीयत से धारदार कुल्हाड़ी लेकर उसके तरफ दौड़ते हुए आया और कान के पास हमला कर दिया।
इससे रामलाल को गंभीर चोट पहुंची और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसके कान के पास से खून निकलने लगा। इस दौरान मारपीट की आवाज सुनकर रूपई और पति वहां पहुंचे, तो परखित मौके से भाग गया।
जिसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और रूपई ने मामले की सूचना लैलूंगा थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





