UP News: पटाखा विस्फोट में घायल फातिमा की इलाज के दौरान मौत

Update: 2024-10-07 04:50 GMT
UP News: सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल फातिमा का दिल्ली में इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई, बीते बुधवार शाम को सिरौली के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके हुए थे। जिसमें मौके पर दो बच्चों समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। उनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। फातिमा की मौत के बाद अब धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। अब तक हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। ऐसे में बरेली जिला अस्पताल से रेफर की गई फातिमा की रविवार देर रात दिल्ली की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिनका शव बरेली लेकर आया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->