UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में खेलते समय पैर फिसलने से दो नाबालिग चचेरी बहनें कथित तौर पर तालाब में डूब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम गढ़वा नौतला ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा के पास हुई। उन्होंने बताया कि इसी गांव की रहने वाली चचेरी बहनें शालिनी (7) और बिट्टन (9) तालाब के पास खेल रही थीं, तभी पैर फिसलने से शालिनी तालाब में डूबने लगी।
तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि उसे बचाने के लिए बिट्टन भी कूदा लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चियों के शव बाहर निकाले। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।