UP News: उत्तर प्रदेश में सौरभ हत्याकांड जैसी ही एक घटना सामने आई है। मुस्कान की तरह बिजनौर में भी एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। उसने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी, लेकिन हत्या के बाद वह चिल्लाने लगी कि उसके पति को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। जानिए पूरी घटना जानकारी के मुताबिक यह घटना बिजनौर के नजीबाबाद इलाके की है। हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन पर तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। जो अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ रहते थे।
4 अप्रैल को दीपक की घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने हार्ट अटैक बताकर खुद ही डॉक्टर के पास ले गई। दीपक की मौत हो चुकी थी, जब उसका पोस्टमार्टम हुआ तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत हार्ट से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। इससे पता चला कि उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने पत्नी पर लगाया आरोप दीपक की मौत के बाद उसकी पत्नी उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहती थी, लेकिन उसके गले पर निशान देखकर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है।
इसके बाद परिजनों ने उसकी पत्नी शिवानी पर हत्या का आरोप लगाया और मामला दर्ज कराया। दीपक के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसकी नौकरी और पैसे हड़पने के लिए उसकी हत्या की है। पुलिस कर रही हत्या का खुलासा रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी शिवानी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक की पत्नी ने किसकी मदद से इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रेम प्रसंग से लेकर अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शिवानी के ससुराल वालों ने बताया कि उसका व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। वह अपनी सास के साथ भी मारपीट करती थी। घर में हमेशा झगड़े होते रहते थे, जिसके चलते दीपक अपनी पत्नी को 15 दिन पहले नजीबाबाद ले आया था। उसने एक मकान किराए पर लेकर उसे अपने साथ रखा। पुलिस फिलहाल इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक शिवानी ने अपने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उसका गला रस्सी से घोंटा गया था। घटना के वक्त दीपक कुछ खा रहा था।
Tags: