Up Crime: शादी तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Update: 2025-06-13 02:29 GMT
UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. क्योंकि उसके घरवालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी और लड़का लड़की से प्यार करता था. इसलिए उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. प्रेमिका की शादी अक्टूबर में होनी थी. उससे पहले ही शादीशुदा प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को नदी में फेंक दिया. दरअसल, यह मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूल से सामने आया है. यहां से 29 वर्षीय बीटीसी छात्रा किरन 20 मई को लापता हो गई थी. वह कॉलेज टूर पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी|
लेकिन वह वापस नहीं लौटी. बेटी के वापस न लौटने पर उसके पिता ने मैनाठेर थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसके पिता ने गांव के ही रहने वाले केहर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और बताया कि केहर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है. इसके बाद पुलिस ने केहर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. जहां केहर सिंह ने पुलिस को घटना के बारे में बताया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. केहर ने बताया कि किरण के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे नाराज होकर उसने किरण की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को छजलैट थाना क्षेत्र के खुशहालपुर और नन्हेड़ा के बीच गागन नदी में फेंक दिया।
किरण का शव बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले गई, जहां जानवरों ने किरण का शव खाया था। मौके से मृतका की सिर्फ खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं। इनका डीएनए कराया जाएगा। किरण के कंकालनुमा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News