यूपी में अगले 24 घंटे दिखेगा मॉनसूनी हवाओं का असर, प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी हवाएं यूपी की तरफ लौट रही हैं। इससे अगले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Update: 2022-08-25 01:12 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी हवाएं यूपी की तरफ लौट रही हैं। इससे अगले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को फिर आसमान साफ होगा और उमस बढ़ेगी। अमौसी स्थित केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाएं फिलवक्त राजस्थान और मध्य प्रदेश से गुजर रही हैं। इस वजह से उस तरफ काफी बारिश है। यह धीरे धीरे प्रदेश के दक्षिण की ओर आ रही हैं। इसी वजह से बुधवार बारिश हुई। शहर को बुधवार सुबह बारिश ने खूब भिगोया, हालांकि आंकड़ों में यह 1.2 मिमी ही दर्ज हुई।

गुरुवार भी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, एक और दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से शुक्रवार दोपहर या शाम से फिर लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, श्रावस्ती, गोरखपुर, मेरठ, बुलंदशहर में अच्छी बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही रहेगी बीते 24 घंटों में अधिकतम पारा 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को लखनऊ और आसपास बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी ने अगले पांच से छह दिनों में आम तौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की कमी के लिए किसी भी प्रमुख मौसम प्रणाली, जैसे कम दबाव वाले क्षेत्र की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। मॉडल दिखाते हैं कि यह झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा करेगा। इसके प्रभाव से इलाकों में बारिश हो सकती है।
Tags:    

Similar News