Shahabad: सड़क हादसे में बच्ची समेत पांच बारातियों की दर्दनाक मौत

खाई में पलटी तेज रफ्तार कार

Update: 2025-05-31 06:51 GMT

शाहाबाद: जिले के आलमनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची सहित पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार देर रात लगभग 3 बजे फत्तेपुर गाजी के पास हुआ, जब बारात से लौट रही कार अचानक संतुलन खो बैठी और खाई में पलट गई। कार में ग्राम पटियानीम थाना पाली के निवासी जितेंद्र (22), आकाश (18) पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ (6) पुत्र जितेंद्र, रामू (35) और जौहरी (40) सवार थे। सभी लोग कुसुमा थाना मंझिला क्षेत्र से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, रामू और जौहरी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News