गैंगस्टर अभिषेक ठाकुर पर 50 हजार इनाम की तैयारी

Update: 2023-03-02 11:14 GMT

मेरठ: जिला अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार गैंगस्टर मुल्जिम अभिषेक ठाकुर की फरारी के एक महीना बीतने के बाद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम करने की तैयारी कर ली है। नौचंदी थाना क्षेत्र जयदेवी नगर निवासी अभिषेक ठाकुर गैंगस्टर का मुल्जिम है। उस पर नौचंदी थाना और सिविल लाइन थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइन पुलिस ने 25 जून को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सिविल लाइन पुलिस अभिषेक ठाकुर का मेडिकल कराने के लिए उसे जिला अस्पताल ले गई थी,

लेकिन अभिषेक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसके बाद से पुलिस अभिषेक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक महीना चार दिन से फरार चल रहे अभिषेक पर पुलिस ने इनाम राशि 50 हजार करने की रिपोर्ट भेजी है, लेकिन अभी तक सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली है। जल्दी ही रिपोर्ट आने पर अभिषेक 50 हजारी हो जाएगा। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए जी जान से जुटी है।

Tags:    

Similar News