अहमदाबाद : गुजरात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मेहसाणा, आणंद और वाव-थराद जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा गृह, राजस्व, शिक्षा, ग्रामीण विकास, उद्योग एवं खनन और खेल विभाग में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
हर्षित गोसावी बने मेहसाणा के नए कलेक्टर
वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. हर्षित पृथ्वीराज गोसावी को मेहसाणा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गृह विभाग में कानून-व्यवस्था के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। वहीं, मेहसाणा के कलेक्टर एसके प्रजापति को गांधीनगर में अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव जीटी पंड्या को गांधीनगर में सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है। जनजातीय विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडेय को राहत आयुक्त और राजस्व विभाग में पदेन सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
देखें प्रमुख अधिकारियों की तबादला सूची





 


 


Tags: