Prayagraj:महाकुंभ में हादसा,सेक्टर 18 और 19 में भीषण आग, कई टेंट जलकर राख
Prayagraj प्रयागराज: महाकुंभ में शनिवार को सेक्टर 19 में फिर कई पंडालों में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि आग ने कई पंडालों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी तक आकलन नहीं किया जा सका है। शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। बताया गया है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में शास्त्री ब्रिज और रेलवे ब्रिज के बीच मोरी मार्ग पर लवकुश सेवा मंडल धाम अयोध्या का कैंप है।
यहां कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अलग-अलग टेंट बनाए गए थे। कल्पवासियों के जाने के बाद टेंट खाली हो गए थे। कैंप हटाने का काम भी चल रहा है। इसी बीच शनिवार शाम को एक टेंट में अचानक आग लग गई। आसमान में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिसे देख श्रद्धालुओं और दूसरे शिविर में ठहरे लोगों में अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।