नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद मुरादाबाद में निर्वाचन अधिकारी 80 साल से ज़्यादा आयु वाले लोग और दिव्यांग जनों का मतदान कराने उनके घर पहुंचे. मुरादाबाद DM शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा,"जनपद में 18 टीमें लगाई गई हैं जो लोगों के घरों में जाकर वोट करा रहीं हैं."
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है. राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक खूब पसीना बहा रहे हैं. चुनाव के चलते सर्दी के मौसम में भी राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे. वहीं, दूसरी ओर आज कई दिग्गज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत चुनाव प्रचार करेंगे.