Nindoora.निंदूरा (बाराबंकी)। पुलिस ने पंकज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि पंकज अपनी चचेरी बहन को परेशान करता था, इसलिए उसने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कुर्सी थाने के गांव दक्षिण टोला निवासी कमलेश के 19 वर्षीय बेटे पंकज उर्फ ​​संजय को 18 मई को गांव के ही लालजी और बड़ा मोहल्ला निवासी मुस्तफा लखनऊ घुमाने के बहाने ले गए थे।

बताया जाता है कि दोनों ने लखनऊ के संसारपुर गांव में पंकज के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद साजिश के तहत तीनों लखनऊ के बीबीडी थाना अंतर्गत स्थित इंदिरा नहर में नहाने चले गए। जहां लालजी और मुस्तफा ने पंकज के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों ने पंकज की बाइक लाकर मित्तई पुल के पास खड़ी कर दी।


Tags: