Lucknow: चिड़ियाघर रहेगा बंद, बाघिन में मिला बर्ड फ्लू वायरस

Update: 2025-05-14 05:18 GMT
Lucknow लखनऊ: गोरखपुर के शहीद अशफाक अल्लाह खां चिड़ियाघर में मृत बाघिन में बर्ड फ्लू का वायरस पाए जाने के बाद राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह उद्यान को बुधवार से 20 मई तक बंद कर दिया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। इस दौरान चिड़ियाघर के वन्यजीवों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी वन्यजीव में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो उसका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
इस संबंध में चिड़ियाघर निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले गोरखपुर के चिड़ियाघर में एक बाघिन की मौत हो गई थी। उसका सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित लैब में भेजा गया था। लैब की जांच में बाघिन में बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया। इसे देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक ने एहतियात के तौर पर लखनऊ उद्यान को बंद करने का फैसला लिया है। लखनऊ चिड़ियाघर में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। चिड़ियाघर प्रशासन साफ-सफाई से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।
Tags:    

Similar News