Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई है. प्रशासन ने इस खेप को जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया है. 1800 किलो पनीर नष्ट किया गया सोमवार को राजधानी लखनऊ के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर लखनऊ के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मथुरा से लाकर राजधानी लखनऊ में खपाया जा रहा भारी मात्रा में सिंथेटिक पनीर बरामद किया. सैंपल फेल होने के बाद करीब 1800 किलो पनीर जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये है, को जब्त कर उसमें गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया. कंपनी के खिलाफ कार्रवाई जिन वाहनों में पनीर लाया गया था, उन्हें प्रशासन ने जब्त कर लिया है|
इसके साथ ही संबंधित पनीर निर्माता कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में नकली पनीर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आमतौर पर पनीर दूध से बनाया जाता है। लेकिन सिंथेटिक पनीर वनस्पति तेल, स्टार्च, कृत्रिम रंग, दूध के ठोस पदार्थ और कई अन्य हानिकारक रसायनों की मदद से तैयार किया जाता है। सिंथेटिक पनीर बिल्कुल असली पनीर जैसा ही दिखता है।