मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोहर पहाड़ी निवासी अनवर अली के घर में घुसकर कार चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को मकान मालिक और उनके बेटे ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना उस समय हुई जब चोर घर के अंदर खड़ी बैगनआर कार को लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था। कार बैक गियर में डालते ही हॉर्न बजने लगा, जिससे अनवर अली की नींद खुल गई। हॉर्न की आवाज सुनकर अनवर अली को लगा कि शायद घर में किसी की तबीयत खराब है और उनका बेटा गाड़ी लेकर निकल रहा है। वह गाड़ी के पास पहुंचे तो ड्राइविंग सीट पर बेटे की जगह दूसरा व्यक्ति बैठा मिला। उन्होंने बेटे को आवाज देकर बुलाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर आरोपी को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद डायल112 को सूचना दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास जौनपुर नम्बर की पैशन प्रो बाइक भी घर के बाहर कुछ दूर पर खड़ी मिली है आशंका की जा रही है कि इसके साथ एक साथी और भी था जो शोर मचने पर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद अपने साथ ले गई।
बताते चलें कि रात्रि पुलिस की गश्त न होने का फायदा उठाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों एवं मुख्य मार्ग वाले स्थलों पर मौसम बदलते हुए चोरो अपराधियों की सक्रीयता बढ़ने लगी है।
Tags: