Lucknow. लखनऊ। भाजपा के प्रवक्ता प्रियंक पांडेय ने बसपा नेता आकाश आनंद पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में सक्रियता दिखाने और 15 साल तक जनसेवा करने में बहुत फर्क होता है। आकाश आनंद को पहले अपनी पार्टी की 15 साल की सक्रियता का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और रोजगार की बात करने से पहले आकाश आनंद को घर से बाहर निकलकर प्रदेश का दौरा करना चाहिए, ताकि उन्हें उत्तर प्रदेश में हो रहे बदलाव और विकास की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। प्रियंक पांडेय ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माताएं-बहनें भयमुक्त माहौल में घर से बाहर निकल रही हैं। कोई मनचला महिलाओं की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता। अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं और प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।

'विकास पर अपना विजन बताएं आकाश आनंद'
प्रियंक पांडेय ने कहा कि राजनीति केवल आलोचना करने से नहीं चलती, बल्कि जनता के सामने विकल्प और अपना विजन भी रखना पड़ता है। आकाश आनंद को केवल सवाल उठाने के बजाय यह भी बताना चाहिए कि प्रदेश के विकास के लिए उनकी पार्टी क्या करना चाहती है।
Tags: