Lucknow लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह कई दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना अलीगंज इलाके के पुराने हनुमान मंदिर के पास हुई। यहां एक दुकान में आग लगने के बाद एक के बाद एक पांच दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इनका सामान जल गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकानों के पीछे ट्रांसफार्मर रखा था। एक टेलरिंग की दुकान, एक जूते-चप्पल की दुकान और एक ईद के लिए सेवई बेचने वाली दुकान थी। इनका सामान भी जल गया।