नेता संजीव बलियान ने इमरान मसूद के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

Update: 2025-10-27 17:14 GMT
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा आतंकवादी संगठन हमास की तुलना भारत के स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से किए जाने वाले बयान पर सियासी बवंडर मच गया है। भाजपा नेता एवं सचिव पद के प्रत्याशी संजीव बलियान ने इस टिप्पणी को “बेहद शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी मानसिकता” वाला बताया है। संजीव बलियान ने कहा, “इमरान मसूद का बयान न केवल असंवेदनशील है बल्कि उन लाखों युवाओं का भी अपमान है जो भगत सिंह को अपने आदर्श के रूप में देखते हैं। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए महज 23 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी को गले लगाया था। उनका संघर्ष निःस्वार्थ और राष्ट्रहित के लिए था, जबकि हमास एक आतंकी संगठन है, जो हिंसा और निर्दोषों की हत्या के लिए जाना जाता है। ऐसे संगठन की तुलना एक स्वतंत्रता सेनानी से करना पूर्णतः गलत है।”
बलियान ने आगे कहा कि भगत सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जनजागरण फैलाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की, जबकि आतंकवादी संगठन अपनी विचारधारा थोपने के लिए निर्दोषों का खून बहाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान कांग्रेस की “विकृत मानसिकता” को दर्शाता है, जो देशभक्ति और राष्ट्रनायकों का अपमान करने में पीछे नहीं हटती। भाजपा नेता ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी को इमरान मसूद के इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का इतिहास ऐसे बयानों से भरा है जो देश की भावना को ठेस पहुंचाते हैं। भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी की तुलना किसी आतंकी संगठन या उसके सदस्यों से करना राष्ट्र का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस बीच, विपक्षी दलों में भी इस बयान पर मतभेद देखने को मिले हैं। कई स्थानीय नेताओं ने इमरान मसूद से उनके शब्दों पर पुनर्विचार करने की अपील की है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में इमरान मसूद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके पुतले फूंके और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि इमरान मसूद ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हमास को “स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाला संगठन” बताया था और उसकी तुलना भगत सिंह से की थी। इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है। संजीव बलियान ने कहा कि “देश को ऐसे नेताओं से सावधान रहना होगा, जो आतंकवाद का महिमामंडन करते हैं और राष्ट्रनायकों की छवि धूमिल करने की कोशिश करते हैं।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के आदर्शों को आत्मसात करें और ऐसे बयानों का पुरजोर विरोध करें। इस विवाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई गर्माहट ला दी है। जहां भाजपा इसे राष्ट्रवाद का मुद्दा बना रही है, वहीं कांग्रेस नेतृत्व अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से बच रहा ह
Tags:    

Similar News