Kanpur: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, भट्ठा मजदूर की मौत

Update: 2025-02-24 03:58 GMT
Kanpur कानपुर: सट्टी थाना क्षेत्र के गौरीकरन के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से मौदहा हमीरपुर निवासी दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। ग्राम परासठ मौदहा हमीरपुर निवासी बाबू 25 वर्ष पुत्र चौधरी अपने भाई लल्ली के साथ सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया के पास ईंट भट्ठे पर काम करता था।
रविवार की देर शाम वह अपने गांव के ही मजदूर संतोष के साथ बाइक से गौरीकरन किसी काम से गया था, वहां से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद बाबू को मृत घोषित कर दिया। आठ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी, पति की मौत से पत्नी रूबी बेहाल हो गई, जबकि भाई व परिवार के लोग बदहवास हो गए। सट्टी एसओ संजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News