कानपूर: प्राइवेट बस हमीरपुर सीमा में जिगनोड़ा फैक्ट्री के पास पलटी, जानिए पूरा मामला
पढ़े पूरी खबर
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: गहबरा से बांदा आ रही प्राइवेट बस हमीरपुर सीमा में जिगनोड़ा फैक्ट्री के पास पलट गई। घटना के वक्त बस सवार 50 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें से 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस से बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 8 महिलाएं व 2 बच्चे भी शामिल हैं।