फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गोंडा रोड स्थित गुलसने बरकात मदरसा और स्टेशन रोड स्थित मदरसा उसमानिया मदरसे में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने एकसाथ कस्बे में मनाया मे आजादी का जुलूस निकाला। दोनों मदरसों में ध्वजारोहण के बाद निकले जुलूस स्टेशन रोड पर इक्ट्ठा हुए। दोनों मदरसों के जुलूस एक साथ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए मदरसा उसमानिया पर खत्म हुए। कस्बे में निकले मदरसे के जुलूस में यौमे आजादी के तराने के साथ हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इस दौरान कोतवाली इटियाथोक के पुलिस टीम मुस्तैद रही।


Tags: