Farrukhabad फर्रुखाबाद: रविवार रात बहनोई के बेटे के घर से दावत खाकर लौटते समय ई-रिक्शा सवार नाती को राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। नाना-नानी समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर दत्त निवासी देवीसहाय राजपूत (55), उनकी पत्नी सरवन देवी (50) और बेटी सदावती के पांच साल के बेटे आशीष, शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव जरौर निवासी पिंटू राजपूत के बेटे आशीष के साथ बहनोई के बेटे रामवीर निवासी गांव भरखा पट्टी के साथ ई-रिक्शा से अपने बहनोई के घर दवा लेने गए थे।