Farrukhabad: ट्राला की टक्कर में बाइक सवार युवक की जान गई

Update: 2025-11-24 10:53 GMT

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में थाना मऊ दरबाजा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राला ने रविवार को देर रात बाइक सवार काे टक्कर मार दी। घायल हालत में रात 12.30 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मऊ दरबाजा थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा नगला निवासी केशव राम ने साेमवार काे बताया कि उनका बेटा विकास (22) बीती देर रात अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। मऊ दरबाजा के पास ट्रैक्टर ट्राला ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना देख स्थानीय लाेगाें ने उसे 108 एंबुलेंस के जरिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बेटे काे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे विकास की 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

उन्हें बेटे की माैत की जानकारी रात करीब 1 बजे थाना पुलिस से मिली। थाना पुलिस ने बताया के अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की माैत हाे गई है। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News