Bareilly Encounter : 11 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर
Bareilly Encounter : बरेली के फरीदपुर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद फरीदपुर थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय रघुवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी था, घटना वाले दिन आरोपी माता-पिता की गैरमौजूदगी में छत के रास्ते घर में घुसा और दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में दुपट्टा लेकर छत के रास्ते फरार हो गया। पड़ोसी रघुवीर ने दुष्कर्म के बाद की हत्या
शाहजहांपुर के पुवायां तहसील क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति दो साल पहले अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ फरीदपुर में रहता है। शनिवार को वह होली मनाने के लिए पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी रघुवीर ने उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।