अम्बेडकर नगर: जिला मुख्यालय स्थित बी एन के बी पी जी कॉलेज अकबरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन सभी 7 टीम अपने निर्धारित कार्यक्रम शक्ति कारण एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ऊंचे गांव गए जहां जाकर स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया । महिला सशक्तिकरण का मतलब है, महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, और व्यक्तिगत स्तर पर सशक्त बनाना. इसका मकसद महिलाओं को अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर अधिकार और अवसर देना है. महिला सशक्तिकरण से समाज और देश का विकास होता है. साथ ही महिला सशक्तिकरण के लाभ: जैसेमहिलाएं अपने जीवन से जुड़े सभी फ़ैसले खुद ले सकती हैं।महिलाओं में आत्म-सम्मान की भावना बढ़ती है।महिलाएं अपने जीवन की चुनौतियों का स्वतंत्र रूप से सामना कर सकती हैं।महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक क्षेत्रों में भाग ले सकती हैं।

महिलाएं लैंगिक असमानताओं को चुनौती दे सकती हैं.

महिलाओं की उत्पादकता बढ़ती है।

महिलाओं के अधिकारों की वकालत होती है.।

समाज में न्यायसंगतता बढ़ती है. आदि के बारे में विस्तार से बताया । ग्रामीणों द्वारा स्वयं सेवकों के चलाए गए इस जागरूकता अभियान की तथा साथ ही साथ सरकार के इस फैसले की सराहना की ।

कार्यक्रम का दूसरा सत्र जो की बौद्धिक सत्र होता है का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ लोक गायन का लुत्फ उठाया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूगोल विभाग की विभाग अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा पटेल , श्री हरकेश तथा डॉ. शशांक मिश्रा उपस्थित रहे । तथा साथ ही अगले दिन के कार्यक्रम की चर्चा की गई ।

Tags: