बांसवाड़ा। बांसवाड़ा करंट लगने से किसान झुलस गया। परिवार ने उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। मामला बांसवाड़ा शहर के कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार पृथ्वी आल्हा गढ़ गांव के रहने वाले किसान रामलाल (55) पुत्र मोगजी डिंडोर ने बुधवार रात अपने घर में लाइट चालू करने के लिए बटन दबाया। अचानक करंट से उसका हाथ झुलस गया और बोर्ड से चिपक गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो वह जमीन पर गिर गया। परिजन जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। किसान की पत्नी सूरता ने घटना की जानकारी दी। घायल रामलाल की दो पत्नियां हॉस्पिटल में मौजूद रही।