Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अवसर पर गुरुवार को स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव और जिला प्रभारी सचिव श्री राजेश यादव की अध्यक्षता में वन विभाग द्वारा लव कुश वाटिका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने उपस्थितजनों को विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन‘ का संकल्प भी दिलवाया।
लव कुश वाटिका में ‘नेचर वॉक‘ के दौरान उप वन संरक्षक श्री राकेश दुलार द्वारा प्रभारी सचिव और जिला कलक्टर डॉ. मंजू को औषधीय पौधों, फलदार वृक्षों एवं सजावटी पौधों की प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान तथा ‘मिशन हरियालो राजस्थान‘ के अंतर्गत अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया, जिसमें पर्यावरण की रक्षा हेतु व्यक्तिगत सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ प्रतिनिधियों एवं वन विभाग कर्मचारियों को प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर द्वारा तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रभारी सचिव ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन की प्रतिज्ञा दिलाई। समस्त उपस्थितजनों ने पर्यावरण के लिए प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने और हरित विकल्पों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा सभी आगंतुकों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी तुलसी के पौधे वितरित किए गए, जिससे पौधरोपण के साथ-साथ औषधीय पौधों के महत्व को भी उजागर किया जा सके।
कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव, एसडीएम श्री रणजीत कुमार, श्री अशोक असीजा, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री धीरज चावला, श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्री गिरजेशकांत शर्मा, श्री विजय शर्मा, श्री सुरेंद्र बिश्नोई, डॉ. अजय सिंगला, डॉ. दीपक मोंगा, श्री वीरेन्द्र पाल सिंह, श्री रविन्द्र यादव, एसीएफ सुश्री यशिका चौधरी, श्री मंगत सेतिया, श्री सन्नीप्रताप त्रिपाठी, श्री गिरजेशकान्त शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags: