Sikar : उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में रेडफ्लेग हटवाने का अंतिम अवसर 15 सितम्बर

Update: 2025-09-03 12:05 GMT
Sikar सीकर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दी जाने वाली उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनांतर्गत सीकर जिले में स्थित सभी कॉलेजों में प्रवेशित छात्र,छात्रा द्वारा आवेदन करने के पश्चात यदि जनाधार से डाटा फैच करने पर किसी छात्र की जन्म तिथि, मूल निवास, जनाधार संख्या या अन्य कोई विवरण बदला गया है, तो उस आवेदन को संदिग्ध मानते हुए रेड फ्लैग प्रदर्शित किया जाता है।
रेडफ्लेग हटवाने के लिए छात्र, छात्रा अपने मूल दस्तावेजों के साथ कार्यदिवस एवं कार्यालय समय में स्वयं कार्यालय उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आर.टी.ओ. ऑफिस के पास सीकर में उपस्थित होकर रेडफलैग हटवा सकते हैं।
इस के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 15 सितम्बर 2025 तक सीकर जिले में संचालित सभी कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र, छात्राएँ इस तिथि तक रेडफ्लेग हटवाना सुनिश्थित करे अन्यथा दस्तावेजों के सत्यापन के अभाव में सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
Tags:    

Similar News