भीलवाड़ा  । सावन की मस्ती के साथ ही रंग-बिरंगी लहरियों, लोकगीतों की मधुर धुन और पारिवारिक संस्कारों की खुशबू के बीच आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन का सावन की फुहार, लहरियों का श्रृंगार थीम पर आयोजित सावन महोत्सव-2026 उल्लास और परंपराओं का अनूठा संगम बन गया। करीब 150 महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, इको-फ्रेंडली राखी प्रतियोगिता, प्रेरक उद्बोधन और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला मंत्री निशा काकानी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्षा पल्लवी लढा ने की। लढा ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। अतिथि नीलू मालू ने बौद्धिक कुटुंब प्रबोधन विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए परिवार की एकता, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया। सचिव रंजना बिरला ने बताया कि आयोजन में इको-फ्रेंडली राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने भैया-भाभी के लिए आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कीं।

प्रतियोगिता का संचालन राजकुमारी राठी एवं मितिका लढा ने किया। मीडिया प्रभारी सविता माहेश्वरी ने बताया कि सावन महोत्सव में महिलाओं ने राजस्थानी वेशभूषा में मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। इस प्रस्तुति का संयोजन रेनू समदानी एवं शिल्पा काष्ट ने किया। वहीं फन गेम्स के माध्यम से टीम भावना, सकारात्मक सोच और विपरीत परिस्थितियों में संतुलित रहने का संदेश दिया गया। इन गतिविधियों का संचालन सुमन भंडारी, चेतना जागेटिया एवं प्रीति काबरा ने किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूनम डाड एवं मीनू झंवर ने किया। अंत मे विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाड देवी लढा, वंदना नुवाल, इंद्रा हेडा, स्नेहलता तोषनीवाल, सरोज सोमानी, सुमित्रा दरगड़, सुनीता मूंदड़ा, चंद्रकांता गगरानी, सुनीता नराणीवाल, प्रिया न्याति, सीमा बिरला, सुमन दरगड़, आशा दरगड़, सुनीता काबरा, सुनीता बिरला, मधु बिरला, आभा माहेश्वरी, मोनिका चेचानी, रेखा इनाणी, रीना माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन सावन की उमंग, पारिवारिक संस्कार, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला सशक्तिकरण का सुंदर संगम बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Tags: