पंचायत चुनाव के पदों का आरक्षण 24 सितंबर को तय होगा
सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण को लेकर 24 सितंबर को प्रक्रिया
जयपुर: पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया 24 सितंबर को लॉटरी के माध्यम से होगी। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षण और श्रेणीवार पदों का आवंटन निर्धारित किया जाएगा।
उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की लॉटरी 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम के कार्यालय कलेक्ट्रेट जयपुर में संपन्न होगी। लॉटरी के माध्यम से पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। आरक्षण की श्रेणीवार स्थिति तय होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया के लिए पदों का आवंटन किया जाएगा।