Rajasthan राजस्थान: भिनाय क्षेत्र के बड़गांव सुरखंड में आज सुबह दो मासूम बच्चियां हादसे का शिकार हो गईं. दोनों रोजाना की तरह एक साथ खेलने के लिए घर से निकली थीं. खेलते-खेलते दोनों घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब के पास चली गईं. कुछ देर बाद जब एक बच्ची के दादा (नैन्सी मेवाड़ा) वहां स्थित मंदिर पहुंचे तो अपनी पोती को तालाब में देख चौंक गए. उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पोती की सांसें थम चुकी थीं. उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद दूसरी बच्ची (श्री साहू) को भी ढूंढ़कर तालाब से बाहर निकाला गया|
दूसरी बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक बच्चियां रोजाना मंदिरों में दर्शन करने जाती थीं. बड़गांव में चार मंदिर स्थित हैं, जिनमें शिव मंदिर, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर और सती मंदिर शामिल हैं. हादसे में शराब ठेकेदार कुलदीप मेवाड़ा की 3 वर्षीय बेटी नैंसी मेवाड़ा की मौत हो गई, जबकि डॉ. मुकेश साहू की 4 वर्षीय बेटी श्री साहू का सरवाड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये दोनों बच्चियां अपने परिवार की इकलौती संतान थीं। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।
पुलिस ने जांच शुरू की,भिनाय थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल जाकर परिजनों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tags: