Jalore: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026; जिले में 14,20,785 गणना प्रपत्र भरे

Update: 2025-12-05 12:53 GMT
Jalore जालोर । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। मतदाता भरे हुए परिगणना प्रपत्र 11 दिसम्बर से पूर्व बीएलओ के पास जमा करवाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। अब तक जालोर जिले में 1420785 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आहोर विधानसभा में 256832, जालोर विधानसभा में 282984, भीनमाल विधानसभा में 304107, सांचौर विधानसभा में 307820 व रानीवाड़ा विधानसभा में 269042 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा चुका है।
Tags:    

Similar News