जयपुर: प्रतापनगर थाना पुलिस ने नकबजन गिरोह के सरगना समेत 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों अजमेर जेल में थे। वहां भी एक वारदात पर दबोचे गए थे।

इनके दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सरगना आर्मी से बर्खास्त फौजी है। उसने 10 साल में हत्या, चोरी, लूट, डकैती और नकबजनी की 100 से ज्यादा वारदातें की हैं।

Tags: