Jaipur: वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम

Update: 2025-10-02 10:08 GMT
Jaipur जयपुर । 71वां वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2025 का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर में मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. टी. मोहनराज की अध्यक्षता में होगा। इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण जागरूकता रैली, गुब्बारे छोड़ना तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उपवन संरक्षक (वन्यजीव), चिड़ियाघर जयपुर श्री विजयपाल सिंह ने बताया कि सप्ताह के दौरान जयपुर प्रादेशिक क्षेत्र के झालाना, आमागढ़, हाथी गांव एवं जयपुर चिड़ियाघर में “स्वच्छ एवं हरित अभयारण्य अभियान” चलाया जाएगा तथा मृत वन्यजीवों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रमों में विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सक्रिय भागीदारी करेंगे।
Tags:    

Similar News