Ganganagar: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक 14 को
Ganganagar गंगानगर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक 14 जुलाई 2025 को आयोजित होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के अनुसार निर्वाचन विभाग, जयपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक 14 जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे होगी। बीकानेर संभाग स्तर पर आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भाग लेंगे।