Dholpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण
Dholpur धौलपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर देवेन्द्र दीक्षित ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में बाल अपचारियों की संख्या, उनके मुकदमों, स्वास्थ्य जांच, परिजनों से मिलने का समय, संस्था में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, बाल अपचारियों को प्रदान भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं, बाल अपचारियों की काउंसलिंग हेतु परामर्शदाता, उनकी दिनचर्या, बाल अपचारियों के अपराध सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों आदि के संबंध में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही न्यायमित्रों द्वारा बाल अपचारियों के प्रकरणों में की गई कार्यवाही, बाल अपचारियों को प्रदान निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ की गई।
दौराने निरीक्षण कुल 06 बाल अपचारी पाये गये। अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित ने बाल अपचारियों को साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, अरविन्द कुमार प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह के अधीक्षक विमलेश शर्मा, काउंसलर गिर्राज प्रसाद शर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।