जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिला परिषद उप प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार कुमावत ने जीत दर्ज की है। कुमावत को 41 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सीताराम शर्मा को 13 मत मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 28 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया में कुल 55 मत डाले गए। इनमें से 54 मत वैध पाए गए, जबकि एक मत निरस्त हुआ। नोटा के पक्ष में कोई मत नहीं पड़ा।

मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक ने सुनील कुमार कुमावत को जयपुर जिला परिषद के उप प्रमुख पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद नवनिर्वाचित उप प्रमुख को शपथ दिलाई गई।

Tags: