Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिले में बाढ़, अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सूचना प्राप्त करने व जन साधारण को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु 15 जून, 2025 से चूरू जिला कलक्ट्रेट सहायता शाखा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष व ईओसी की स्थापना की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष व ईओसी के टेलीफोन नंबर 01562— 251322 एवं टोल फ्री नंबर 1077 हैं।
जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर एडीएम अर्पिता सोनी (मोबाइल नंबर 9982767111) को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी व कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार रांकावत (मोबाइल नंबर 9413475652) को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी के साथ बाढ़ नियंत्रण कक्ष व ईओसी के सुचारू संचालन हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह नियंत्रण कक्ष राउंड द क्लॉक कार्य करेगा तथा राजपत्रित अवकाश के दिनों में यथावत चालू रहेगा। इसी के साथ संबंधित कार्मिकों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।