Churu चूरू । जिला प्रशासन तथा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा 'वन्दे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं जन सहयोग से संचालित करने व जल संरक्षण पर जागरूकता हेतु 14 जून, 2025 को सांय 04.30 बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने बताया कि कार्यशाला में जल संरक्षण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के तहत अधिक से अधिक जन सहयोग एवं सीएसआर में सहयोग प्राप्त किया जाना है।
उन्होंने कार्यशाला में भाग लेकर वंदे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी प्राप्त कर अभियान को सफल बनाने के लिए आप अधिक से अधिक जनसहयोग प्रदान करने की अपील की है।