जयपुर: जयपुर के वैशाली नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर धार्मिक उत्साह है। 28 अक्टूबर से निकाली जा रही प्रभात फेरियों का समापन 21 नवंबर को होगा। इसके बाद 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, 22 नवंबर को सुबह 7 से 9 बजे तक भाई जगतार सिंह लुधियाना वाले श्री आसा दी वार का पाठ करेंगे। मुख्य आयोजन 24 नवंबर को होगा। इस दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कीर्तन दीवान सजेगा। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिन्दर पाल सिंह सहित अन्य रागी और कीर्तन जत्थे गुरबाणी का पाठ करेंगे।

इस दौरान संगत के लिए दिनभर अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी। गुरुद्वारे को बेंगलुरु से मंगाए गए विशेष फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।

Tags: