Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दौसा जिले में घटित भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक एवं दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें कई निर्दोष लोगों की जान जाना पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्री देवनानी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख और पीड़ा को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और संबंधित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।