Alwar: कीर्तन में गुरबाणी सुन निहाल हुई संगत

रविवार को गुरबाणी कीर्तन, प्रवचन और लंगर का आयोजन किया गया

Update: 2024-06-17 05:37 GMT

अलवर: नवाबपुरा मोहल्ला स्थित स्वामी गंगाधर गुरुद्वारा में चल रहे Three-day Sindhu Pravah Diwas celebration के अंतिम दिन रविवार को गुरबाणी कीर्तन, प्रवचन और लंगर का आयोजन किया गया। सेवादार महेंद्र तनेजा ने बताया कि सुबह कीर्तन दरबार में नवयुवक मंडली के भाई जसवन्त सिंह व भाई सुखविन्द्र सिंह ने रागी जत्था में शामिल होकर शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संत रेन डॉ. हरभजन शाह सिंह महाराज ने स्वामी गंगाधर महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी गंगाधर का जीवन सेवा कार्यों की प्रेरणा देता है। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में भाग लेने आई संगत ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।

अलवर | Tridev Charitable Trust की ओर से अपना घर Shalimar Phase 2 स्थित त्रिदेव मंदिर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मुंबई से आए अमरीश कुमार ने मंगल पाठ गाया। महिलाएं लाल-पीली साड़ी और हाथों में मेहंदी लगाकर शामिल हुईं। मंगलपाठ में नारायणी उत्सव, मेहंदी उत्सव और चुनरी उत्सव मनाया गया। बधाइयां बांटी गईं. मंगल पाठ के साथ राधाकृष्ण और भोले शंकर के भजन गाए गए। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

Tags:    

Similar News

-->