Ajmer  अजमेर । राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री मनींद्र मोहन श्रीवास्तव रविवार 20 अप्रैल को अजमेर के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 10 बजे अजमेर में नवनिर्मित न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। माननीय मुख्य न्यायाधीश प्रातः 8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर लगभग 9ः50 बजे अजमेर पहुंचेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत सायं 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
Tags: