Punjab weather: धूल-भरी आंधी के साथ बारिश

Update: 2025-03-27 04:10 GMT
Punjab weather: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, गुरदासपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और आज यानी कि आज इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।
जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा। विभाग के अनुसार आज 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। यहां आपको बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि 28 मार्च के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और अगले सप्ताह तक यह कई जगहों पर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और तूफान की संभावना को देखते हुए पकी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है।
Tags:    

Similar News