Punjab पंजाब: स्थानीय कस्बे के एक युवक की मनीला में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक जीवनजोत सिंह (28) करीब 2 साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में मनीला गया था। वहां कार, बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में इस युवक की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
गौरतलब है कि करीब 12 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद घर पर रह रही अकेली मां बेसुध है। इस संबंध में महलकलां सोढ़ा के सरपंच सरबजीत सिंह ने बताया कि परिवार शव को पंजाब लाने में असमर्थ है, जिसके चलते वे केंद्र और पंजाब सरकार से बच्चे के शव को पंजाब लाने में मदद की अपील कर रहे हैं।