Mohali मोहाली:मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर सीपी-67 मॉल के बाहर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रॉली सड़क पर बने 15-20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई।जानकारी के अनुसार ट्रॉली चालक ने बताया कि वह हरियाणा से सामान लेकर कीरतपुर साहिब जा रहा था कि अचानक उसकी ट्रॉली सीपी-67 मॉल के बाहर सड़क पर बने गड्ढे में गिर गई। चालक के अनुसार 3-4 वाहनों को बचाते समय उसकी ट्रॉली इस गड्ढे में गिरी। इस हादसे में चालक घायल हो गया है।
चालक ने यह भी बताया कि हादसे को 8 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।चालक ने बताया कि अगर वह वाहनों को न बचाता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चालक का कहना है कि इस हादसे में उसे 25 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Tags: