Jalandhar जालंधर: लाठीमार मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमन पासवान निवासी रेरू पिंड ने राहुल नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। राहुल लाठीमार मोहल्ले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान अवैध हथियार से गोली चलाई गई। अमन के खिलाफ पहले से ही लूट का मामला दर्ज है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और खून से लथपथ राहुल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।