पुलिस का खुलासा: पैसे को लेकर हुए थी दम्पति की हत्या, एक हत्यारा हुआ गिरफ्तार

Update: 2022-03-27 13:42 GMT

सिटी क्राइम न्यूज़: थाना हाईवे की कर्मयोगी कॉलोनी में फौजी के डुप्लेक्स फ्लैट में दम्पति की हत्याकर शवों को आग में जला देने वाले आरोपित को पुलिस ने हिरासत लेकर रविवार खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपित ने दम्पति से 50 लाख रुपये लिये थे, हड़पने के लालच में दम्पति की यहां बुलाकर हत्याकर उनके शवों में आग लगा दी थी। थाना हाईवे क्षेत्र के कर्मयोगी ग्राम कॉलोनी में एक फौजी के मकान से शुक्रवार को भीम सिहं पुत्र डूंगर सिहं उम्र करीब 42 वर्ष, भारती देवी पत्नी भीम सिहं उम्र करीब 38 वर्ष निवासीगण कस्बा सौख (पून्ना थोक) थाना मगोर्रा का शव जले हुए मिले थे। मृतकों के परिजनों द्वारा थाना मर्गोरा पर पवन पुत्र वासुदेव निवासी नगला माखन (तालफरा) थाना कुम्हेर जिला भरतपुर के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया था। पुलिस की टीम ने आरोपित पवन को धनीराम पेट्रोल पंप से आगे कुम्हेर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने रविवार दोपहर बताया हत्यारोपित पवन मृतक भीम सिहं के बीच करीब 25 लाख रूपयों का लेन देन था। मृतक भीम सिंह के पवन पर 25 लाख रूपये थे। मृतक भीम सिंह पवन से रूपये देने के लिए दबाब बना रहा था। जिससे पवन ने भीम सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया ताकि रूपये वापस न करने पड़े। जिसके तहत 19 मार्च को भीम सिंह और भारती को पवन घर से ले गया था। थाना हाईवे की कर्मयोगी कॉलोनी में फौजी के डुप्लेक्स फ्लैट में लेकर आया। पवन ने फौजी का मकान किराए पर ले रखा था।


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन ने दंपती को पानी में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं, जिसके बाद बेहोश होने का इंतजार करता रहा। दंपती के बेहोश होने पर भीम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और भारती का मुंह तकिया से दबाकर मार दिया था। उसके बाद रात को एक बजे हत्यारोपी घर राजस्थान के गांव तालफरा को भाग खड़ा हुआ था। लगातार हत्यारोपी निगाह बनाए रहा था। शव को ठिकाने लगाने में हत्यारोपी नाकाम रहा। बदबू आने की भनक लगते ही हत्यारोपी ने शुक्रवार को 200 रुपये का डीजल लाकर दम्पति की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी।

Tags:    

Similar News

-->